नमामि गंगे घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुपरस्टार पूजा चटर्जी ने भोलेनाथ के गीतों से बांधा समां

भागलपुर, सुल्तानगंज | सावन विशेष: सावन के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकप्रिय गायिका व सुपरस्टार पूजा चटर्जी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और कांवरियों का मन मोह लिया।

पूजा चटर्जी ने “भोले भंडारी” सहित एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे घाट पर भक्तिमय वातावरण बन गया। उनकी आवाज़ और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

संगीत में समर्पण का रंग

कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका उद्घोषिका अंकिता पल्लव ने निभाई। वहीं, संगीत संयोजन में ढोल पर आदित्य राज और सत्य राज, ड्रम पर पप्पू गुप्ता, की-बोर्ड पर जिम्मी गुप्ता और संभव कुमार ने शानदार सहयोग किया।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के कर्मचारी राजू कुमार, बड़ी संख्या में कांवड़िया, स्थानीय दर्शकगण, और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हर दिन हो रहा आयोजन

सावन माह के दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन शाम को नमामि गंगे घाट पर सांस्कृतिक व भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रसिद्ध कलाकार भी शामिल हो रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *