मंगलवार को है प्रदोष और मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

22 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके 23 जुलाई के प्रात: 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग बना रहेगा। शाम 7 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 23 जुलाई के प्रात: 4 बजकर 40 मिनट तक
  • दिन- मंगलवार
  • ध्रुव योग- दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक
  • मृगशिरा नक्षत्र- शाम 7 बजकर 25 मिनट तक
  • शुक्र ग्रह गोचर- दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश
  • व्रत और पर्व- भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- 12:00 बजे से 12:55 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:35 तक
  • मुंबई- शाम 04:01 से शाम 05:40 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:40 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:36 से शाम 05:18 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:27 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:42 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:06 से शाम 05:46 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:27 से शाम 05:03 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:37 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:18 बजे
  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *