दिल्ली से गिरफ्तार हुआ कुख्यात टीटू धमाका उर्फ चंदन,अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में भी था शामिल

लखीसराय, 21 जुलाई — लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी टीटू धमाका उर्फ चंदन को पटना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह कई जिलों की पुलिस को लंबे समय से वांछित था और कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के टकराव में था शामिल

टीटू धमाका की जनवरी में नौरंगा में हुई गोलीबारी में भी संलिप्तता रही है। यह गोलीबारी पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई थी। इस घटना को लेकर पंचमहला थाना में दो केस दर्ज किए गए थे, जिनमें वह नामजद अभियुक्त था। इन मामलों के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।

कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि टीटू धमाका के खिलाफ लखीसराय के अलावा बाढ़, बड़हिया, मरांची, वीरुपुर और झारखंड के रिखिया थाने में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगवार जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

एसएसपी ने कहा:

“अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली में छिपा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर हमारी टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया।”

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीटू धमाका पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है और उसके ऊपर स्थानीय आपराधिक गिरोहों से संबंध रखने का भी संदेह है। फिलहाल, पटना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

टिटू धमाका उर्फ चंदन का अपराधिक इतिहासः-

01. बड़हिया थाना कांड सं0-206/15 दि0-25.10.15

02. बड़हिया थाना कांड सं0-17/16 दि०-03.02.16

03. बड़हिया थाना कांड सं0-63/18 दि०-27.04.18

04. बड़हिया थाना कांड सं0-250/18 कांड दि0-11.11.2018

05. मरॉची थाना कांड सं0-06/18 दि०-16.01.18

06. बड़हिया थाना कांड सं0-291/18 दि0-23.12.2018

07. बाढ़ थाना कांड सं0-422/18 दि०-02.11.18

08. बड़हिया थाना कांड सं0-16/19 दि०-16.01.19

09. बड़हिया थाना कांड सं0-204/20 दि०-07.09.20

10. बड़हिया थाना कांड सं0-147/22 दि०-05.07.2022

11. वीरूपुर थाना कांड सं0-17/23 दि0-31.03.2023

12. पंचमहला थाना कांड संख्या-04/25 दिनांक-22.01.25

13-पंचमहला थाना कांड संख्या-05/25 दिनांक-22.01.2025

14. रिखिया थाना (झारखंड) कांड सं0-119/25 दिनांक 14.06.2025


  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *