तातारपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाय विक्रेता और उसकी मां की पिटाई

भागलपुर, 20 जुलाई: तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसर चौक पर रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक चाय विक्रेता और उसकी मां के साथ मारपीट की गई। पीड़ितों की पहचान सागर कुमार यादव और उनकी मां बिंदु देवी के रूप में हुई है।

सागर कुमार यादव के अनुसार, उनके चाचा शशि यादव अचानक दुकान पर आए और बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनकी मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपित ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस हमले में दोनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने इस संबंध में तातारपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *