तौसीफ की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार, कोलकाता में छिपा था चंदन मिश्रा हत्याकांड का शूटर

BREAKING: चंदन मिश्रा हत्याकांड में मुख्य शूटर तौसीफ गिरफ्तार, कोलकाता से दबोचा गया – CM ने SSP को तलब किया

पटना। गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल STF की संयुक्त कार्रवाई में तौसीफ के साथ उसके मौसेरे भाई निशु खान और अन्य छह आरोपियों को भी दबोचा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

वारदात के बाद कोलकाता भागे थे शूटर

17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में हुई चंदन मिश्रा की हत्या के बाद पांचों शूटर अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे। SSP कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, तौसीफ, मोनू, बलवंत, अभिषेक और नीलेश हत्या के बाद कोलकाता भागे थे। पुलिस को तौसीफ के परिजनों से मिली सूचना के आधार पर लोकेशन का सुराग मिला और फिर STF के साथ मिलकर कोलकाता के न्यूटाउन, लेदर कॉम्प्लेक्स और भांगर इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई।

निशु खान के घर पर रची गई थी साजिश

तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश तौसीफ के मौसेरे भाई निशु खान के खलीलपुर स्थित घर पर रची गई थी। तौसीफ पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और निशु भी कुख्यात अपराधी है। साजिश में शामिल सचिन सिंह, हर्ष उर्फ हरीश कुमार, भीम कुमार और महिला अल्पना दास को भी गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने SSP को तलब किया

रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना SSP को तलब कर केस की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस विभाग में लापरवाही सामने आने पर 1 दरोगा, 2 ASI और 2 सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

वारदात से पहले फायरिंग और जश्न

हत्या से ठीक एक दिन पहले, फुलवारी शरीफ के खलीलपुर इलाके में अपराधियों ने जश्न मनाया और फायरिंग की, जिसकी सूचना पुलिस को भी मिली थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।


ताजा अपडेट के अनुसार, पटना पुलिस जल्द ही आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। अब यह देखना होगा कि क्या इस हत्याकांड में और भी राजनीतिक या आर्थिक साजिशें सामने आती हैं।

 

  • Related Posts

    चैती छठ के खरना पर बरारी सीढ़ी घाट पर उमड़ी आस्था की भीड़, भक्तिमय हुआ भागलपुर

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: आस्था…

    Continue reading
    नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के कुछ घंटों बाद NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *