राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की

भागलपुर | 20 जुलाई 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भागलपुर के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने आज सदर अनुमंडली पदाधिकारी से मुलाकात की। यह बैठक मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और उसमें सुधार हेतु की गई।

बैठक के दौरान राजद अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने ज़ोर देते हुए कहा कि,

हमारा प्रयास है कि जिले के किसी भी गरीब नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। हमारे पास प्रत्येक बूथ पर बीएलए (BLA) नियुक्त हैं, जो संवेदनशीलता और सजगता से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि बीएलओ (BLO) और बीएलए के बीच आपसी तालमेल और समन्वय सुनिश्चित किया जाए ताकि सत-प्रतिशत गरीबों के नाम सूची में जोड़े जा सकें।

अनुमंडलीय पदाधिकारी का आश्वासन

बैठक में सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य लगभग 87% तक पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा,

हमारी पूरी कोशिश है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

राजद जिलाध्यक्ष ने प्रशासन के सहयोगात्मक रवैये की सराहना की और विश्वास जताया कि लोकतंत्र को मज़बूत करने के इस कार्य में उनकी पार्टी पूरी निष्ठा से सहयोग करती रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *