छपरा: ड्यूटी में श्रृंगार पड़ा भारी, चार महिला पुलिसकर्मियों का वेतन रोका, SSP ने कहा- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

छपरा (सारण), 20 जुलाई 2025: ड्यूटी के दौरान श्रृंगार करना छपरा की चार महिला पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। तनिष्क ज्वेलर्स के बाहर ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों को बड़े झुमके, नथ और चूड़ियां पहनने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुमार आशीष ने अनुशासनहीनता का दोषी माना है। एसएसपी ने इन चारों पुलिसकर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है और उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कहां, कब और कैसे हुआ मामला

18 जुलाई को एसएसपी ने नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के पास सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि चार महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर वर्दी में श्रृंगार और आभूषणों से सुसज्जित थीं, जो पुलिस ड्रेस कोड और ड्यूटी अनुशासन का उल्लंघन है।

छपरा: ड्यूटी में श्रृंगार पड़ा भारी, चार महिला पुलिसकर्मियों का वेतन रोका, SSP ने कहा- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जिन महिला सिपाहियों पर कार्रवाई हुई:

  • प्रीति कुमारी (सिपाही/1447)
  • अनु कुमारी (बीएसएपी/559)
  • दीपाली साह (बीएसएपी/412)
  • बिंदु कुमारी (बीएसएपी/155)

क्या कहा एसएसपी ने

“पुलिस बल अनुशासन और आचरण का प्रतीक होता है। ड्यूटी के दौरान निर्धारित निर्देशों की अवहेलना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।”
कुमार आशीष, एसएसपी, सारण

पूर्व में जारी था स्पष्ट निर्देश

पुलिस मुख्यालय की ओर से पहले ही यह स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि ड्यूटी पर तैनाती के समय बड़े आकार के आभूषण, जैसे झुमके, नथ और चूड़ियां पहनना वर्जित है। लेकिन इन चारों सिपाहियों ने इन निर्देशों की अनदेखी की, जिसे विभागीय अनुशासन के विरुद्ध माना गया।

वेतन रोका, विभागीय जांच शुरू

इन पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक लगाने के साथ-साथ, विभागीय अनुशासनात्मक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उनसे यह जवाब मांगा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *