मधेपुरा में ड्यूटी पर जाते वक्त सड़क हादसे में भागलपुर के सिपाही विवेक कुमार की मौत

2013 बैच के पुलिसकर्मी थे, हाल में श्रीनगर थाना में थे पदस्थापित

मधेपुरा/भागलपुर | मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना में पदस्थापित सिपाही विवेक कुमार की शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक विवेक कुमार (39) मूल रूप से भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटेंगा गांव के निवासी थे। वे सौदागर साह के पुत्र थे और वर्ष 2013 से बिहार पुलिस सेवा में कार्यरत थे।


बाइक सवार की टक्कर से गिर पड़े थे सड़क पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार इस वर्ष अप्रैल से मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना में तैनात थे और पिछले कुछ वर्षों से भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी गांव में अपने परिवार के साथ अस्थाई रूप से रह रहे थे।

शुक्रवार सुबह वे एक स्थानीय युवक के साथ बाइक से श्रीनगर थाना जा रहे थे। इसी दौरान बीकोठी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विवेक कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


इलाज के दौरान हुई मौत, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना पर तेलियारी से उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए भवानीपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीकोठी और भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया।


टक्कर मारने वाला युवक हिरासत में

सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र कवि ने बताया कि जिस युवक की बाइक से दुर्घटना हुई, वह एक अन्य राहगीर को भी टक्कर मारकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है।

अवर निरीक्षक विजय पंडित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है।


शोक की लहर

सिपाही विवेक कुमार के असामयिक निधन से तेलियारी गांव सहित उनके पैतृक गांव करारी तीनटेंगा में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *