भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, प्रशासन और आपदा विभाग अलर्ट मोड पर

भागलपुर, 18 जुलाई 2025: भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती उपाय तेज़ कर दिए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने गंगा घाटों पर 24 घंटे के लिए आपदा मित्रों की तैनाती कर दी है। इनकी जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को सतर्क करना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करना है। प्रशासन ने गंगा के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, और बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रखा गया है। वहीं, आपदा विभाग की टीमें गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रही हैं

फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन भविष्य की स्थिति को देखते हुए एहतियातन सभी जरूरी इंतज़ाम कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बेवजह गंगा घाटों की ओर जाने से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *