फीकी चाय के साथ कांग्रेस ने उठाया मोतिहारी चीनी मिल का मुद्दा, रागिनी नायक ने पीएम पर साधा निशाना

पटना, 18 जुलाई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले कांग्रेस ने मोतिहारी की बंद पड़ी चीनी मिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने गुरुवार को पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में एक प्रतीकात्मक विरोध के तहत केतली में फीकी चाय लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “हम बिहार की जनता की ओर से मोदीजी के लिए फीकी चाय लाए हैं, क्योंकि उनके वादे फीके साबित हुए हैं।”

“मोतिहारी चीनी मिल आज तक नहीं हुई चालू”

रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान मोतिहारी चीनी मिल को फिर से शुरू कराने का वादा किया था, लेकिन आज 11 साल बाद भी वह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि “यह प्रतीकात्मक चाय उस वादाखिलाफी का प्रतीक है, जिससे बिहार की जनता को बार-बार ठगा गया है।”

पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल

प्रवक्ता रागिनी नायक ने इस मौके पर प्रधानमंत्री से पांच तीखे सवाल पूछे:

  1. मोतिहारी की चीनी मिल अब तक क्यों नहीं चालू हुई?
  2. बिहार में उद्योग स्थापना के वादे क्या केवल जुमला थे?
  3. क्या पीएम बताएंगे कि विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला?
  4. क्या वोटर लिस्ट में अनियमितता की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की नहीं है?
  5. क्या बिहार की कानून व्यवस्था पर केंद्र की कोई जिम्मेदारी नहीं?

“बिहार में डर के साये में जी रहे लोग”

उन्होंने हाल में पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि बिहार की राजधानी तक में आम आदमी खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि “यह घटना दर्शाती है कि प्रशासनिक व्यवस्था कितनी चरमरा चुकी है।”

कांग्रेस बोलेगी बिहार की आवाज

प्रेस वार्ता में रागिनी नायक ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस बिहार की जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा, “बिहार के युवाओं को रोज़गार नहीं मिला, किसानों को राहत नहीं मिली और उद्योगों के नाम पर केवल झूठे वादे हुए हैं। अब जनता सब समझ चुकी है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *