आईआईटी बॉम्बे ने बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को दिया “प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा में उत्कृष्टता पुरस्कार”

मुंबई / पटना | 17 जुलाई 2025:बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को छात्रों की सक्षमता और कौशल विकास की दिशा में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आईआईटी बॉम्बे द्वारा प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार स्पोकन ट्यूटोरियल, IIT बॉम्बे की ओर से आज विक्टर मेनेजेस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ओपन सोर्स जीआईएस दिवस और राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार 2025 के मौके पर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित पद्मश्री ए.एस. किरण कुमार, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने यह पुरस्कार बिहार सरकार की ओर से डॉ. मो. अतिकुर रहमान, सहायक निदेशक (तकनीकी), को प्रदान किया।


बिहार में तकनीकी शिक्षा के परिदृश्य में नया मील का पत्थर

यह सम्मान बिहार सरकार के उस प्रतिबद्ध प्रयास को रेखांकित करता है, जिसके तहत राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की दक्षता प्रदान की जा रही है। विभाग द्वारा अपनाए गए स्पोकन ट्यूटोरियल मॉडल और तकनीक-समर्थित शिक्षण पद्धतियों ने छात्रों की रोजगार क्षमता और व्यावसायिक दक्षता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

विभाग ने शैक्षिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए MOOCs, CISCO नेटवर्किंग अकादमी, NPTEL, और अन्य उद्योग-प्रासंगिक डिजिटल प्रशिक्षण मॉड्यूल जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्मों की विस्तृत श्रृंखला को लागू किया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को कोडिंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, तथा उन्नत इंजीनियरिंग अवधारणाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।


तकनीक से सशक्त युवा, आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में कदम

पुरस्कार प्राप्त करते समय डॉ. रहमान ने कहा कि यह सम्मान विभाग के उन सभी कर्मठ प्रयासों का परिणाम है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि बिहार के छात्र न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा कर सकें। उन्होंने इसे “बिहार के लिए गौरव का क्षण” बताया और कहा कि विभाग आगे भी तकनीक-संचालित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *