गुरु पूर्णिमा पर श्री खाटू श्याम मंदिर, भागलपुर में पूज्य श्री किरीट भाई जी महाराज का दिव्य प्रवचन 18 जुलाई को

भागलपुर, 17 जुलाई 2025:गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भागलपुरवासियों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर सुलभ हुआ है। 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को दोपहर 4:00 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर, मंडरोजा, भागलपुर में पूज्य रुषिवर श्री किरीट भाई जी महाराज का आगमन एवं दिव्य प्रवचन आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य सत्संग समारोह का आयोजन तुलसी परिवार द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में गुरु के महत्व को पुनः स्थापित करना, सनातन धर्म की दिव्य परंपराओं को जनमानस तक पहुँचाना एवं युवाओं को भक्ति, धर्म और सत्संग की ओर प्रेरित करना है।

पूज्य श्री किरीट भाई जी महाराज अपने ओजस्वी वाणी, सुंदर कथा शैली और गूढ़ आध्यात्मिक विचारों के लिए पूरे भारत में विख्यात हैं। उनके प्रवचन न केवल आत्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जाग्रत करते हैं।

कार्यक्रम विवरण:

  • तिथि: 18 जुलाई 2025, शुक्रवार
  • समय: दोपहर 4:00 बजे से
  • स्थान: श्री खाटू श्याम मंदिर, मंडरोजा, भागलपुर
  • मुख्य वक्ता: पूज्य रुषिवर श्री किरीट भाई जी महाराज

तुलसी परिवार ने मीडिया और आम जनता से अनुरोध किया है कि इस आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और गुरु भक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
अभिषेक बजोरिया
📞 7781011004
📧 [email protected]


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *