शाहनवाज हुसैन का विपक्ष पर हमला, कहा – वोटर लिस्ट से विदेशी नाम हटाने पर क्यों बेचैन है विपक्ष

भागलपुर (बिहपुर) | 17 जुलाई 2025: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन बुधवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में आयोजित शतचंडी महायज्ञ सह रूद्राभिषेक में शामिल हुए। यह आयोजन विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र के संयोजन में किया गया था।

तेजस्वी यादव के बयान पर कड़ा पलटवार

शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा ‘सूत्र’ को लेकर दिए गए वायरल बयान को “बेहद शर्मनाक और घटिया” करार दिया। उन्होंने कहा कि शब्दों की मर्यादा और गरिमा का सभी नेताओं को ध्यान रखना चाहिए, खासकर उन लोगों को जो खुद को भविष्य का नेता बताते हैं।

वोटर लिस्ट में विदेशी नामों पर सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में सिर्फ बिहारी ही वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान पता चला है कि कई ऐसे नाम शामिल हैं जो बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार के नागरिकों के हो सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, तो विपक्ष को बेचैनी क्यों हो रही है?

‘भूरा बाल साफ करो’ पर तीखा हमला

शाहनवाज हुसैन ने राजद द्वारा अतीत में दिए गए “भूरा बाल साफ करो” जैसे नारों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह नारा अगड़ी जातियों के अपमान का प्रतीक है और इससे समाज में विषमता फैलती है। भाजपा समाज के सभी वर्गों के सम्मान में विश्वास रखती है।

कार्यक्रम में प्रमुख नेता हुए शामिल

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूजमा अंसारी, प्रो. गौतम, आलोक सिंह बंटू सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *