बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतिम चरण में, केवल 6.85% मतदाता ही शेष

नई दिल्ली, 16 जुलाई 2025 | भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता गणना प्रपत्रों की अब तक की प्रगति पर अद्यतन जानकारी साझा की है। आयोग के अनुसार, राज्य के केवल 6.85% मतदाताओं द्वारा ही अभी तक गणना फॉर्म जमा नहीं किया गया है, जबकि अंतिम तिथि में 9 दिन शेष हैं।


अब तक की प्रगति (24 जून 2025 तक)

विवरणसंख्याप्रतिशत
कुल मतदाता7,89,69,844100%
प्राप्त गणना फॉर्म6,99,92,92688.65%
अपलोड किए गए फॉर्म6,47,24,30081.96%
पते पर अनुपस्थित मतदाता35,69,4354.5%
● संभवतः मृत12,55,6201.59%
● स्थायी रूप से स्थानांतरित17,37,3362.2%
● एकाधिक स्थानों पर पंजीकृत5,76,4790.73%
शेष गणना फॉर्म प्राप्त होने हैं54,07,4836.85%

1 अगस्त को जारी होगी मसौदा मतदाता सूची

अब तक 6.99 करोड़ से अधिक मतदाता अपना गणना फॉर्म भर चुके हैं, जिनके नाम 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल होंगे
कोई भी मतदाता अपने गणना फॉर्म की स्थिति
ECINet ऐप
या
voters.eci.gov.in
पर जाकर देख सकता है।


बीएलओ के तीन बार दौरा करने के बाद भी अनुपस्थित मतदाताओं की होगी पुनः पुष्टि

  • ऐसे मतदाता जिन्हें बीएलओ तीन बार दौरे के बावजूद घर पर नहीं मिले, उन्हें संभावित मृत, स्थानांतरित या एकाधिक नामांकित माना गया है।
  • इनकी जानकारी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और 1.5 लाख बूथ स्तरीय एजेंटों के साथ कल (17 जुलाई) से साझा की जाएगी
  • इन मतदाताओं की स्थिति की अंतिम पुष्टि 25 जुलाई 2025 से पहले की जानी है।

शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर

🔹 राज्य के सभी 261 नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले 5,683 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न हो।


बाहर रह रहे लोग भी कर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

जो लोग फिलहाल बिहार से बाहर हैं, वे भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से:

  1. ECINet ऐप या https://voters.eci.gov.in के जरिए
  2. गणना फॉर्म डाउनलोड व भरकर
  3. बीएलओ या परिवारजनों को WhatsApp/डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेजी से अपने अंतिम चरण में है। आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 25 जुलाई 2025 से पहले अपने गणना फॉर्म अनिवार्य रूप से भरें, ताकि 1 अगस्त को उनके नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सकें


 

  • ये भी पढ़े..

    रंगदारी नहीं देने पर संवेदक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, घुड़सवार और बाइक सवार बदमाशों ने मचाया तांडव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *