जल निकासी बाधित: सरकारी जमीन में मिट्टी भराई कर अतिक्रमण, नारायणपुर के ग्रामीणों की उड़ाही की मांग

भागलपुर, 16 जुलाई 2025 | भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 9 और 10 में जल निकासी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र की सड़कों पर नाली और बारिश का पानी धीरे-धीरे निकलता है, जिससे लगातार जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं।

तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है सड़क पर

ग्रामीणों ने बताया कि सामान्य बारिश के दौरान भी मुख्य सड़क पर तीन से चार फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। इस स्थिति में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वर्षों से शिकायत, पर समाधान नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग दो वर्ष पूर्व ही नारायणपुर अंचलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण समस्या लगातार बनी हुई है।

अतिक्रमण बना मुख्य कारण

ग्रामीणों के अनुसार, बलाहा गांव में पहले बारिश और नाली का पानी सड़क के दक्षिणी किनारे एक गड्ढे के माध्यम से निकल जाता था। लेकिन अब उस गड्ढे में मिट्टी भराई कर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि बलाहा से बीरबन्ना तक की सरकारी जमीन भी धीरे-धीरे अवैध कब्जे की चपेट में आ रही है। यदि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

उड़ाही की मांग

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी के लिए पुराने गड्ढे की उड़ाही (पुनः खुदाई) करवाने की मांग की है, ताकि जलजमाव की स्थिति से राहत मिल सके और सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।

नारायणपुर के जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड 9 और 10 के ग्रामीण अब प्रशासन की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आक्रोशित ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे

 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *