अवैध वसूली के आरोप में नरपतगंज पावर ग्रिड के जेई विवेक कुमार निलंबित

नरपतगंज (अररिया), 15 जुलाई: नरपतगंज पावर ग्रिड में पदस्थापित कनीय अभियंता (जेई) विवेक कुमार को अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय उपसचिव मोहम्मद आफताब आलम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर वार्ड संख्या 20 निवासी किसान रविंद्र कुमार बहरदार पर कृषि फीडर से बिजली चोरी का मामला सामने आया था। लेकिन जेई विवेक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय नजराना लेकर मामला रफा-दफा करने की पेशकश की। किसान ने पैसे देते वक्त जेई का वीडियो बना लिया और यह साक्ष्य लेकर विधायक जयप्रकाश यादव से शिकायत की।

शिकायत के बाद डीएम को सूचना दी गई और अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच में आरोप सत्य पाए गए — जेई द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करना, नाजायज राशि की वसूली, कंपनी को राजस्व हानि और उसकी छवि धूमिल करने के आरोप प्रमाणित हुए। इसके बाद उन्हें नरपतगंज विद्युत आपूर्ति शाखा से निलंबित कर दिया गया।

विधायक जयप्रकाश यादव ने बताया कि जेई विवेक कुमार पर पहले से भी कई भ्रष्टाचार मामलों की जांच चल रही है, जिनमें निगरानी विभाग की जांच भी शामिल है।
फारबिसगंज विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विभाष कुमार ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर विभाग त्वरित कार्रवाई करेगा।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘कलंक’ बना ससुर! गर्भवती बहू के साथ दरिंदगी की कोशिश, फिर मर्डर कर मुर्गी फॉर्म में छिपाई लाश; ‘कातिल’ पिता का मददगार बना पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गैस सप्लाई पर संकट की आशंका: केंद्र ने लागू किया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, बिहार समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *