12524 एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान कटिहार निवासी युवक की मौत, बरेली में उतारा गया शव

बरेली, 15 जुलाई: नई दिल्ली से न्यूजलपाईगुड़ी जा रही 12524 एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे कटिहार (बिहार) निवासी 21 वर्षीय सिद्धु मुर्मू की मौत हो गई। युवक ए-2 कोच में सफर कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात ट्रेन गाजियाबाद के पास पहुंची थी, तभी सिद्धु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही समय में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोल को सोशल मीडिया (एक्स) के माध्यम से दी।

हालांकि मुरादाबाद में शव को नहीं उतारा गया, बाद में बरेली जंक्शन पर पहुंचने पर जीआरपी ने शव को उतारा। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया गया।

जीआरपी बरेली के अनुसार, प्राथमिक तौर पर युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।


 

  • Related Posts

    सरकारी आदेश की अनदेखी पड़ी भारी: भागलपुर के 45 शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, मूल्यांकन कार्य से रहे थे अनुपस्थित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव फेल, स्तुति गुप्ता फिर बनीं अध्यक्ष; बैठक में नहीं पहुंचे पार्षद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *