विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का फीडबैक लेने को लेकर जिलाधिकारी ने किया भ्रमण

भागलपुर, 15 जुलाई 2025।विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को बरारी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा भरे जा रहे गणना प्रपत्रों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

डॉ. चौधरी ने 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित नियंत्रण कक्ष का भी अवलोकन किया। वहां गणना प्रपत्र अपलोड कर रहे कर्मियों से बातचीत की और प्रपत्रों के शीघ्र और सटीक अपलोडिंग हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस दौरान सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, निर्वाचन शाखा की नोडल पदाधिकारी अंकिता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *