नाथनगर का कुख्यात बदमाश ललन यादव अमरपुर में गिरफ्तार, हत्या-लूट के एक दर्जन मामलों में था वांछित

अमरपुर/भागलपुर, 14 जुलाई 2025 | भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी ललन यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अमरपुर पुलिस ने उसे बस स्टैंड चौक के समीप से संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया, जहां पूछताछ के बाद उसकी असली पहचान उजागर हुई।

हत्या, लूट और रंगदारी के मामलों में दर्ज हैं एक दर्जन मुकदमे

ललन यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी व आपराधिक साजिश जैसे करीब दर्जनभर संगीन मामले दर्ज हैं। लंबे समय से वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा।

कोल बुर्जग पंचायत के नौगछी गांव में छिपा था

सूत्रों के अनुसार, वह कोल बुर्जग पंचायत के नौगछी गांव में नकली नाम और पहचान के साथ रह रहा था। वहीं से वह अपने अपराधियों के नेटवर्क के जरिए गतिविधियां संचालित कर रहा था।

अमरपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

अमरपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने रविवार को बस स्टैंड चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ के दौरान वह गुमराह करने वाली जानकारियां देता रहा। लेकिन पुलिस को शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, तब जाकर उसका असली चेहरा सामने आया, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई।

नाथनगर थाना से हुई पुष्टि

अमरपुर पुलिस ने तुरंत नाथनगर थाना से संपर्क किया और सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि के बाद यह स्पष्ट हुआ कि हिरासत में लिया गया शख्स कोई और नहीं बल्कि वांछित अपराधी ललन यादव ही है। नाथनगर थानाध्यक्ष ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में साइबर ठगों का नया जाल, सरकारी डॉक्टर का WhatsApp हैक कर परिचितों से ठगे 40 हजार रुपये

    Share Add as a preferred…

    वामन मंदिर विकास को कैबिनेट की मंजूरी, विश्वामित्र सेना की पहल से बक्सर को मिलेगी धार्मिक पर्यटन में नई पहचान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *