बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 18 जुलाई को मोतिहारी से दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, 6900 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास

पटना/मोतिहारी, 14 जुलाई 2025 | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को अपने बिहार दौरे के दौरान राज्य को कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, साथ ही वंदे भारत के रखरखाव केंद्र और दोहरीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।


दो नई ट्रेनें: पटना–नई दिल्ली और दरभंगा–लखनऊ के बीच अमृत भारत सेवा शुरू

प्रधानमंत्री पटना से नई दिल्ली और दरभंगा से लखनऊ के बीच दो नई अमृत भारत ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। हालांकि इन ट्रेनों के किराया और समय सारणी पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित है।

  • दोनों ट्रेनें गैर-एसी होंगी, लेकिन इनमें स्लीपर क्लास में आरक्षण की सुविधा होगी।
  • ये ट्रेनें सामान्य ट्रेनों की तुलना में कम से कम 20 प्रतिशत समय की बचत करेंगी।
  • शुरुआत में दोनों ट्रेनों का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा।
  • इनकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी/घंटा निर्धारित की गई है, जबकि औसत गति मार्ग के अनुसार तय होगी।

वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए पाटलिपुत्र में विशेष केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में 283 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का शिलान्यास भी करेंगे।

  • यहां वंदे भारत ट्रेनों के लिए पाँच रखरखाव लाइनें बनाई जाएंगी।
  • इस प्रोजेक्ट का टेंडर जारी हो चुका है और कार्य शीघ्र शुरू होगा।

4079 करोड़ की दरभंगा–नरकटियागंज दोहरीकरण परियोजना की आधारशिला

पीएम मोदी दरभंगा–नरकटियागंज रेलखंड के दोहरीकरण कार्य की भी आधारशिला रखेंगे।

  • इस परियोजना की कुल लागत 4079 करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • इससे रेल यातायात की क्षमता और रफ्तार में सुधार होगा, साथ ही नए यात्री और मालगाड़ी परिचालन के अवसर बढ़ेंगे।

रेलवे से मिलेगी और भी सौगातें

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में बिहार को तीन पैसेंजर ट्रेनों सहित कुल छह नई ट्रेन सेवाएं मिलने वाली हैं। अगले दो-तीन दिनों में पटना और दरभंगा में अमृत भारत की दो रैक भी पहुंच जाएंगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *