भागलपुर : सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इंडोर सेवा शुरू करने की तैयारी तेज, 28 डॉक्टर और 14 स्टाफ नर्स की हुई तैनाती

भागलपुर, 11 जुलाई 2025:मायागंज स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इंडोर सेवा की शुरुआत की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, अस्पताल प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। अस्पताल में चिकित्सकीय और नर्सिंग सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को 28 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर और 14 स्टाफ नर्स की प्रतिनियुक्ति कर दी है। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नियुक्त कर्मियों को बुधवार को ही कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

जल्द होगी 42 स्टूडेंट मेल नर्स की तैनाती
अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने बताया कि जल्द ही 42 स्टूडेंट मेल नर्सों की तैनाती भी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में की जाएगी, जिससे अस्पताल की नर्सिंग सेवा और मजबूत होगी। यह कदम हॉस्पिटल की इंडोर सुविधा को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भोजन, सफाई और लांड्री की भी हो रही व्यवस्था
मायागंज अस्पताल में कार्यरत जीविका समूह को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भोजन आपूर्ति और सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको लेकर पत्र निर्गत किया जा चुका है। वहीं मरीजों के लिए साफ-सुथरे कपड़ों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु हॉस्पिटल में लांड्री सेवा भी शीघ्र शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य सुविधा विस्तार का बड़ा कदम
भागलपुर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इंडोर सेवा की शुरुआत को बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल भागलपुर, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ हो सकेंगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *