गोड्डा: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

गोड्डा। गोड्डा पुलिस ने वाहन चोरी में संलिप्त एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को गोढी दुर्गा मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदेहास्पद रूप से भागते एक टोटो चालक को पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार युवक की पहचान अभय कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया टोटो हटिया मैदान से बीती रात चोरी किया गया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी का संगठित धंधा करता है।

पुलिस ने अभय कुमार के बयान के आधार पर मो. अमरोज (45 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया, जो भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाकचक का रहने वाला है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने फसिया डंगाल इलाके से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक मास्टर चाभी भी बरामद की है।

इस मामले में गोड्डा नगर थाना में कांड दर्ज किया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

डीएसपी मुख्यालय जेपीएन चौधरी ने बताया कि यह गोड्डा पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


 

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *