नाथनगर: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

भागलपुर (नाथनगर)। नाथनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 7 जुलाई की रात घर में अकेली सोई एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शिकायत में महिला ने बताया कि देर रात एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और अशोभनीय हरकतें करने की कोशिश की। उसने खुद को बचाते हुए शोर मचाया और पास में सोई अपनी सास को जगाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला

नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक स्तर पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं

पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की बात भी कही गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *