भागलपुर : पटरी पार करते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत

भागलपुर। मंगलवार की सुबह भागलपुर-दुमका रेलखंड पर वारसलीगंज के पास मोहदीनगर निवासी धीरज गुप्ता (उम्र लगभग 35 वर्ष) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह रेल पटरी पार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना पर बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से मोहदीनगर इलाके में मातम पसरा है।


  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *