विक्रमशिला पुल पर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, बेटे की हालत गंभीर

भागलपुर। मंगलवार सुबह विक्रमशिला पुल पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में लत्तीपुर निवासी और नाथनगर के हरिदासपुर मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक अमरेंद्र ठाकुर (48) की मौत हो गई। यह हादसा पाया संख्या 39 के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। दुर्घटना में उनका 16 वर्षीय बेटा अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के तुरंत बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अमरेंद्र ठाकुर को बचाया नहीं जा सका।

बहन के अंतिम दर्शन को निकले थे भागलपुर से

परिजनों के अनुसार, अमरेंद्र ठाकुर अपनी बहन के निधन की सूचना मिलने के बाद बेटे अमन के साथ भागलपुर से लत्तीपुर के लिए निकले थे। बहन की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई थी और उनका इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा था। अमरेंद्र का कार्यक्रम था कि लत्तीपुर पहुंचने के बाद वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चार पहिया वाहन से सहरसा जाएं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद फरार हो गया वाहन चालक

शिक्षक की बाइक में पीछे से किसी भारी वाहन ने टक्कर मारी, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विद्यालय और परिवार में शोक की लहर

अमरेंद्र ठाकुर की असामयिक मौत से मध्य विद्यालय हरिदासपुर के शिक्षकों और छात्रों में गहरा शोक है। उनके सहकर्मियों ने उन्हें मृदुभाषी, हंसमुख और सरल स्वभाव का शिक्षक बताया, जिनकी उपस्थिति विद्यालय के लिए प्रेरणा रही।

इधर, कुछ ही घंटे के अंतराल में बहन और भाई दोनों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। अमरेंद्र अपने परिवार के साथ नाथनगर स्थित जवाहर सिनेमा के पास रहते थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *