बिहार पुलिस में अनुशासन पर सख्ती: ड्यूटी के दौरान मोबाइल और भड़कीले गहनों पर रोक, ड्रेस कोड अनिवार्य

पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मर्यादित आचरण और अनुशासन का पालन करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आम जनता से प्राप्त शिकायतों और फीडबैक के आधार पर यह कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि जनता के बीच पुलिस की छवि को पेशेवर बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है।

महिला पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी ड्रेस कोड सख्त
जारी निर्देशों के अनुसार महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान झुमका, नथिया, चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र जैसे गहनों या अन्य चमकदार आभूषणों का प्रदर्शन नहीं करेंगी। ये सभी वस्तुएं वर्दी के ऊपर नहीं दिखनी चाहिए।

पुरुष पुलिसकर्मियों को भी निर्देश
पुरुष पुलिसकर्मियों को पूर्ण वर्दी में रहने और अनुशासित व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी हाल में अधूरी वर्दी या लापरवाह आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल प्रतिबंधित
ड्यूटी के दौरान लगातार मोबाइल फोन में व्यस्त रहना अब गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान करें और उन पर कार्रवाई करें। इसके लिए आवश्यक हो तो सादे लिबास में निगरानी दल भेजकर साक्ष्य एकत्रित किए जाएं।

वाहनों में सोने पर भी होगी कार्रवाई
अक्सर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान वाहनों में सोते देखा गया है। ऐसे मामलों में भी अब कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp DP को लेकर भी नया आदेश
सरकारी मोबाइल नंबर से जुड़े व्हाट्सएप अकाउंट पर अब पुलिसकर्मी केवल अपनी वर्दी वाली फोटो ही डिस्प्ले पिक्चर (DP) के रूप में लगा सकेंगे। पारिवारिक या सांकेतिक फोटो की अनुमति नहीं होगी।

एडीजी का स्पष्ट निर्देश
एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद ने कहा,
“सभी पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन, मर्यादा और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें। मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल और गैर-जिम्मेदाराना आचरण को गंभीर दोष मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।”


 

  • Related Posts

    नालंदा में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *