आपदा मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन, जन संसद ने दिया समर्थन

भागलपुर | दिनांक: 9 जुलाई 2025-भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आपदा मित्रों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने आंदोलन को समर्थन देते हुए अंचल पदाधिकारी रवि कुमार को मांग पत्र सौंपा और आपदा मित्रों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए उनके समाधान की मांग की।

क्या हैं आपदा मित्रों की मुख्य मांगें?

धरना में शामिल आपदा मित्रों ने बताया कि सुल्तानगंज प्रखंड में कुल 48 आपदा मित्र कार्यरत हैं, लेकिन श्रावणी मेला जैसे बड़े आयोजन में डिप्टी की जिम्मेदारी बार-बार सिर्फ 5 लोगों को ही दी जाती है, शेष को नजरअंदाज किया जाता है।
वहीं, जिन आपदा मित्रों को ड्यूटी पर लगाया भी गया है, उन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

प्रशासन ने क्या दिया जवाब?

धरना के दौरान अंचल पदाधिकारी रवि कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि –

“सभी आपदा मित्रों को एक साथ ड्यूटी पर नहीं लगाया जा सकता, लेकिन जरूरत और परिस्थिति के अनुसार औरों को भी मौका दिया जाएगा। जिन लोगों का वेतन लंबित है, उन्हें जल्द भुगतान किया जाएगा।”

जन संसद ने बताया जायज, दिया समर्थन

जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने कहा कि –

“आपदा मित्र संवेदनशील परिस्थितियों में सेवा देने वाले प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। ऐसे लोगों के साथ प्रशासन को न्याय करना चाहिए और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ड्यूटी आवंटन तथा वेतन भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।”

इस धरना में पिटु कुमार सहित अन्य कई आपदा मित्र उपस्थित रहे और एकजुट होकर अपनी समस्याओं को सामने रखा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *