बिहार युवा आयोग के गठन को लेकर भाजपा नेताओं ने जताया आभार, युवाओं के लिए बताया ऐतिहासिक फैसला

पटना, 08 जुलाई 2025:बिहार सरकार द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन को मंजूरी देने के फैसले का विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हलकों में स्वागत किया जा रहा है। इस निर्णय को राज्य के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला कदम बताया जा रहा है।

भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि—

बिहार युवा आयोग का गठन युवाओं के लिए एक युगांतकारी और दूरदर्शी निर्णय है। यह आयोग शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण के क्षेत्रों में युवाओं की आकांक्षाओं को मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आयोग, राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय बनाकर युवाओं के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करेगा।

युवाओं को मिलेगा सत्ता से संवाद का मंच: प्राणिक वाजपेयी

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा कि—

यह आयोग सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की भावना को मज़बूत करेगा। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार और भाजपा अब युवाओं को राजनीतिक भागीदारी का अहम किरदार बनाना चाहती है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार युवा आयोग केवल आत्मनिर्भरता का साधन नहीं होगा, बल्कि यह युवाओं को शासन तंत्र से सीधे जुड़ने का सशक्त मंच भी प्रदान करेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *