भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जागरूकता रथ रवाना

भागलपुर, 08 जुलाई 2025: विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 अभियान के तहत शत-प्रतिशत मतदाता जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार जागरूकता रथ को समीक्षा भवन परिसर से रवाना किया गया। इस रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार, राजकुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, डीसीएलआर अपेक्षा मोदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीएम ने बताया दस्तावेज़ संलग्न करने की प्रक्रिया

मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं अपलोडिंग कार्य तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के लिए दस्तावेज संलग्न करने की प्रक्रिया इस प्रकार बताई:

  • जिनका नाम वर्ष 2003 से पहले की मतदाता सूची में है:
    → केवल उस मतदाता सूची का अंश संलग्न करें।
  • जिनका नाम 2003 की सूची में नहीं है और जन्म 1987 से पहले हुआ है:
    → जन्म तिथि/जन्म स्थान से संबंधित प्रमाणपत्र संलग्न करें।
  • जिनका जन्म 01 जुलाई 1987 से 02 दिसंबर 2004 के बीच हुआ है:
    → स्वयं का और माता या पिता में से किसी एक का जन्म प्रमाणपत्र आवश्यक।
  • जिनका जन्म 02 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है:
    → स्वयं का तथा माता-पिता दोनों का जन्म तिथि/स्थान प्रमाणपत्र अनिवार्य।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अपना पंजीकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदार बनें।


 

  • ये भी पढ़े..

    जमीन की नापी को लेकर बवाल, दो पक्षों में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    शादी के महज एक महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *