मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया अभिलेख प्रकोष्ठ के बहुमंजिला भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

पटना, 08 जुलाई 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नेहरू पथ स्थित अभिलेख प्रकोष्ठ परिसर में एक बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया और निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभिलेखों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में अभिलेखों के बेहतर संरक्षण हेतु इस नए भवन का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि यह भवन उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर तैयार किया जाए, ताकि महत्वपूर्ण दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जा सके।

श्री कुमार ने मौके पर अभिलेख भवन परिसर की वर्तमान व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अभिलेख भवन के निदेशक डॉ. मो. फैसल अब्दुल्लाह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म! उपेंद्र कुशवाहा बोले- पूरा कार्यकाल करेंगे, पद पर कोई खतरा नहीं

    Share Add as a preferred…

    ऑटो में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, कई सप्लायर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *