पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी, यात्रियों ने किया हंगामा

पटना, 8 जुलाई 2025 — पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एयर इंडिया की पटना-दिल्ली उड़ान के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यह उड़ान निर्धारित समय सुबह 10:40 बजे रवाना नहीं हो सकी।

तकनीकी गड़बड़ी के कारण लगभग 7 घंटे से अधिक विलंब होने पर यात्री नाराज़ हो गए और एयरपोर्ट परिसर में हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों का आरोप था कि विमानन कंपनी द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिससे एयरपोर्ट पर भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।

कुछ यात्रियों और एयर इंडिया के प्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। यात्री दूसरे विमान से भेजे जाने की मांग पर अड़े थे। स्थिति बिगड़ती देख सीआईएसएफ के जवानों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया

एयर इंडिया की ओर से तकनीकी खराबी को लेकर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, विमान की तकनीकी जांच की प्रक्रिया चल रही थी, जिससे उड़ान में देरी हुई।


 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *