वी केयर ने शुरू की ‘प्रोजेक्ट प्रकृति’ मुहिम, जयप्रकाश उद्यान से हुआ पौधारोपण का शुभारंभ

भागलपुर , 08 जुलाई 2025 – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए, वी केयर संस्था ने ‘प्रोजेक्ट प्रकृति’ नामक हरियाली अभियान की शुरुआत की। इस पहल के तहत आने वाले दो महीनों तक शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का पहला चरण जयप्रकाश उद्यान से शुरू हुआ, जहां संस्था के सदस्यों ने जामुन, अशोक, बरगद, अमरूद, पीपल, आंवला जैसे दर्जनों पौधों का रोपण किया।

संस्था के अध्यक्ष अर्जित घोष ने शहरवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की और कहा कि,

“हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित वातावरण बना सकते हैं।”

इस अभियान में रिशांत, नितेश, विनीत, आयुष, अभिषेक, कुश, लव, सम्मुजुअल, सम्भावी, रुद्र, गौरव, भद्रसेन और योगेश सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संस्था ने यह भी घोषणा की है कि आगामी सप्ताहों में विद्यालयों, पार्कों, सरकारी संस्थानों और बंजर पड़ी जमीनों को चिन्हित कर वहां भी पौधारोपण किया जाएगा।


पर्यावरण को बचाने की दिशा में यह एक प्रेरणादायी पहल है, जिससे समाज के हर वर्ग को जुड़ना चाहिए।

 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *