Fact-Check : राष्ट्रपति भवन ने सिख गार्डों को नहीं हटाया, PIB ने किया दावे का खंडन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने अपने बयान से भारत सरकार और जून में हुई सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच कई राजनयिक तनाव पैदा कर दिए हैं। इस घटना के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे देशों के राजदूतों को निष्कासित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर अफवाओं का दौर

इस दौरान सोशल मीडिया पर सिखों के खिलाफ खूब अफवाहें देखने को मिल रही हैं। इसको लेकर एक ट्विटर(X) यूज़र्स ने दावा किया कि ट्रुडो के आरोप के बाद भारतीय सेना ने सिख सैनिकों को छुट्टियां देने से इनकार करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही लोगों ने यह भी दावा किया कि भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास, राष्ट्रपति भवन में सिख सुरक्षा कर्मियों को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

Fact-Check : राष्ट्रपति भवन ने सिख गार्डों को नहीं हटाया, PIB ने किया दावे का खंडन

इसके अलावा पाकिस्तान के एक यूज़र सलमान खान ने लिखा, मोदी अगले इंदिरा हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने सिख सैनिकों को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया। जस्टिन ट्रुडो के नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत सरकार की आलोचना पर सिख समुदाय पर गुस्सा करते हुए राष्ट्रपति भवन में सिख सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है।

PIB ने किया दावे का खंडन

PIB ने ट्विटर(X) पर एक ट्वीट करते हुए, सोशल मीडिया पर वायरल दावे का खंडन करते हुए कहा कि यह दावा फर्जी है और आपसी वैमनस्यता पैदा करने के इरादे से साझा किया गया है भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

 

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *