श्रावणी मेले को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर सजाया जा रहा, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था शुरू

सुल्तानगंज।श्रावणी मेले को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर में इस वर्ष विशेष सजावट की जा रही है। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफॉर्म का निर्माण कर दिया गया है, हालांकि जिक-जैक व्यवस्था अब तक नहीं लग पाई है। सुल्तानगंज-सीढ़ी घाट पुल से उतरने के बाद मंदिर जाने वाले मार्ग में स्टील पाइप लगाकर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें निर्धारित की गई हैं, जिससे पूजा-अर्चना व्यवस्थित ढंग से हो सके।

महंत और नगर प्रशासन की तैयारी

अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि श्रावणी मेले के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गंगा के कटाव वाले संवेदनशील घाट को श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *