बेगूसराय में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराईं बाइक, 3 की मौत

खबर है बेगूसराय से जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान ही सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बाइक सवार तीन युवको की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

मामला बछवारा थाना क्षेत्र के NH 28 का बताया जा रहा है जहां चिरंजीवी पुर गांव के पास मंगलवार को जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवको की मौत हो गई। बताया जा रहा कि तेज रफ़्तार बाइक से सड़क पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवो को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिला के नगर गामा गांव निवासी के रूप में हुई है तीनों ही मृतक एक ही गांव के बताये जा रहे हैं। ये सभी बेगूसराय स्थित अपनी बहन से मिलने के बाद वापस समस्तीपुर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

    Share Add as a preferred…

    कार और स्कूल वैन की टक्कर में दो बच्चे घायल, भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *