सिवान में टावर झूला टूटने से 25 से ज्यादा लोग घायल, कई की हालत गंभीर, महावीरी मेले में हुआ हादसा

सिवान में महावीरी मेले में बड़ा हादसा हुआ है. झूला टूटने से कई लोग घायल हो गए हैं. घटना जिले के गोरेयाकोठी प्रखण्ड के सानी बसंतपुर में गांव की बतायी जा रही है. सोमवार की देर रात अचानक झूला टूटकर गिर गया. झूला में सवार 20-25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद से अफरातफरी का माहौल हो गया. मेले में चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि 20-25 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 12 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट लगी है. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. हालांकि इस घटना में अभी तक कितने लोग और घायल हैं, इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि गोरियाकोठी प्रखंड के सानी बसंतपुर में बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन होता है. मेले में आसपास के गांव के लोग घूमने आते हैं. सभी लोग मेले का आनंद ले रहे थे, इसी दौरान करीब 11ः30 बजे के आसपास टावर झूला टूटकर गिर गया. आवाज इतनी तेज हुई कि मेले में सन्नाटा पसर गया. कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे स्थिति हो गई. जैसे ही लोगों को पता चला कि झूला टूटा है, बचाने के लिए सभी लोग दौड़ने लगे।

  • ये भी पढ़े..

    ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश! ईंटों से ढंककर छिपाया गया शव, इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    बेटे की शादी से पहले उजड़ गया परिवार, सिवान में दूल्हे के पिता की गला रेतकर हत्या

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *