महिला आरक्षण बिल पर बोले अश्विनी चौबे मोदी राज में ही मिलेगा आधी आबादी को पूरा अधिकार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी राज में ही आधी आबादी को पूरा अधिकार मिलेगा। एंडी एलायंस ने महिला आरक्षण पर केवल देश की माता बहनों को ठगने का काम किया। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस, राजद, सपा और उनके अन्य सहयोगी दलों ने आंख में धूल झोंकने काम किया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय से लोकतंत्र में नारी शक्ति की सहभागिता बढेगी। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।

इसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं को अधिकार मिला है। तीन तलाक खत्म हुआ। कई योजनाएं महिलाओं के कल्याण के लिए चल रही है। उज्ज्वला योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *