राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने भागलपुर जिला अध्यक्ष पद पर चंदन कर्ण को किया मनोनीत

भागलपुर, बिहार: राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए भागलपुर जिला अध्यक्ष पद पर चंदन कर्ण को मनोनीत किया है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी के जिला स्तर पर नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद जताई जा रही है।

नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष चंदन कर्ण ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी, और प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाने का प्रयास करूंगा।”

चंदन कर्ण के जिला अध्यक्ष बनने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर इंदु भूषण झा, मनीष दास, नीतू सिंह चौबे, रेखा साह, राहुल सिंह तोमर, चंदन पांडेय, प्रतीक आनंद, आनंद शुक्ला गुड्डू, कंचन झा, राजकुमार सिन्हा, पिंकी बागोरिया, सरिता शर्मा, अमित कुमार साह, प्रीतम कुमार दीपक, गोपीनाथ समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

चंदन कर्ण ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और हिंदुत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।


 

  • Related Posts

    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *