बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा नदी की मृतप्राय धार को पुनर्जीवित करने के लिए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

बख्तियारपुर, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के लखनपुरा गाँव में गंगा नदी की पुरानी और मृतप्राय धार को पुनर्जीवित करने के लिए चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने मुख्यमंत्री को कार्य की प्रगति और अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाकर इसे मानसून से पहले पूरा कर लिया जाए, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सीढ़ी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण हो जाने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को विशेष सहूलियत होगी।

गंगा की पुरानी धारा को पुनर्जीवित करने की योजना

इस योजना के अंतर्गत घनसुरपुर घाट से देदौर घाट तक कुल 4,420 मीटर लंबाई में गाद सफाई कर गंगा नदी की पुरानी धारा को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इसके लिए 3427.80 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।

योजना के तहत संभावित क्षरण को रोकने के लिए घनसुरपुर, करौटा एवं हटिया ग्राम के निकट 1520 मीटर लंबाई में जियोबैग स्लोप पिचिंग कर सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है।

चैनल में जलप्रवाह बनाए रखने हेतु अगले तीन वर्षों तक रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही निर्माणाधीन सीढ़ी घाट मंदिर एवं जेएमटी स्कूल के पास संपर्क पथ के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया भी चल रही है।

सीढ़ी घाट पर व्यापक विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट के निकट चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। गंगा चैनल के दाएं तट पर पक्का सुरक्षात्मक और कटाव निरोधक कार्य, पीपी रोप गैबियन टो और जियोबैग स्लोप पिचिंग तकनीकों के माध्यम से किया जा रहा है।

इस योजना में:

  • 330 मीटर लंबाई में सीढ़ी निर्माण
  • 2100 मीटर क्षेत्र में कटाव निरोधक कार्य
  • पाथ-वे निर्माण
  • शौचालय, चेजिंग रूम, लैंडस्केपिंग और प्रकाशीय व्यवस्था

इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 5606 लाख रुपये है और इसका कार्य जून 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी और उनकी धर्मपत्नी स्व. बालकेश्वरी याजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित प्रमुख अधिकारीगण

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, सत्यानंद याजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *