कैमूर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो दारोगा, निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

कैमूर, 5 जून।कैमूर जिले के भगवानपुर थाना परिसर में बुधवार को दो दारोगा को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों दारोगा लक्की आनंद और राशिद कमाल भगवानपुर थाने में पदस्थापित थे।

निगरानी ब्यूरो मुख्यालय की टीम को इस घूसखोरी की सूचना पहले ही मिल चुकी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद डीएसपी समीर चंद्र झा के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया और दोनों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

जानिए पूरा मामला

कैमूर जिले के परमालपुर निवासी प्रिंस सिंह की पत्नी चांदनी सिंह ने 28 मई 2025 को निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। चांदनी ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ दर्ज मामले में दोनों दारोगा प्रिंस सिंह को गिरफ्तार न करने और छापेमारी न करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

दरअसल, 24 मई 2025 को पतरिहा गांव निवासी अमित कुमार की ओर से भगवानपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें प्रिंस कुमार सिंह और सूरज कुमार सिंह को बाइक फाइनांस का बकाया चुकाने के बाद नो ड्यूज नहीं देने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया गया था।

इसी मामले में दोनों दारोगा प्रिंस सिंह पर कार्रवाई रोकने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।

निगरानी ब्यूरो ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों दारोगा को निगरानी ब्यूरो की टीम पटना विशेष न्यायालय में पेशी के लिए लेकर रवाना हो गई।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *