पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, दोस्त शिवानंद तिवारी के साथ पटना की सड़कों पर घूमने निकले..

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि हर रोज देर शाम लाल पटना की सड़कों पर नजर आते हैं। इस दौरान लालू यादव अपने काफी करीबी मित्र शिवानंद तिवारी के साथ एक बार फिर पटना की सड़कों पर घूमने निकल गए हैं। लालू यादव लगातार जहां एक तरफ वो सियासी बैठकों में शामिल हो रहे हैं, तो वहीं ज्यादा समय पटना में बिता रहे हैं।

दरअसल, पूर्व सीएम लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद फिलहाल पटना में ही हैं और वह लगातार अपने रथ पर सवार होकर घूमते फिरते नजर आते हैं। ऐसे में बीते शाम लालू यादव एक बार फिर वो अपने दोस्त शिवानंद तिवारी के साथ पटना के डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स इलाके में घूमते नजर आए और वहां का नजारा देखा। वहां मौजूद लोगों ने भी उनकी तस्वीर लीं।

शुक्रवार को लालू यादव पटना की सड़कों पर गाड़ी में सवार होकर घूमते नजर आए। लालू यादव के साथ पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव और उनके दोस्त शिवानंद तिवारी भी मौजूद थे। अपनी गाड़ी में सवार लालू यादव अपने आवास से निकल कर बेली रोड होते हुए डाक बंगला चौराहा पहुंचे। उसके बाद उनका काफिला गांधी मैदान की तरफ रवाना हो गया। कुछ देर के बाद वह अपने रथ से इनकम टैक्स की तरफ जाते हुए दिखे। हालांकि इस दौरान लालू यादव अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *