अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लेने जिनेवा रवाना हुए बिहार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह और सचिव दीपक आनन्द

113वें ILO सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, बिहार के अनुभवों को करेंगे साझा

भागलपुर, 2 जून 2025 – बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह एवं विभाग के सचिव श्री दीपक आनन्द आज स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा रवाना हुए। वे दोनों 2 से 13 जून 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 113वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा मंत्री संतोष कुमार सिंह को भारतीय प्रतिनिधिमंडल में “अतिथि मंत्री” के रूप में शामिल किया गया है। उनके साथ सचिव दीपक आनन्द भी 4 से 6 जून 2025 तक जिनेवा में होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।

इस दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह बिहार राज्य के श्रम क्षेत्र में किए गए नवाचार, नीतियों एवं श्रमिक कल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। साथ ही वे सम्मेलन में भाग ले रहे अन्य देशों के प्रतिनिधियों से मिलकर वैश्विक श्रमिक कल्याण नीतियों और सफल मॉडल का भी अवलोकन करेंगे।

गौरतलब है कि भारत, ILO का एक चार-सदस्यीय प्रमुख देश है और हर वर्ष त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल (सरकार, नियोक्ता और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि) के माध्यम से इस सम्मेलन में भाग लेता है।

इस यात्रा को बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जहां राज्य की श्रमिक हितैषी नीतियों को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भव्य पालकी यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्याम अमृत महोत्सव, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 25 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *