भागलपुर का एकमात्र विद्युत शवदाह गृह ठप, डीएम ने दिए 3 दिन में चालू कराने के निर्देश

भागलपुर : शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से बंद पड़े शहर के एकमात्र विद्युत शवदाह गृह की बदहाली का आखिरकार जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शवदाह गृह के खराब ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदला जाए और तीन दिनों के भीतर सेवा पुनः बहाल की जाए।

लगातार आ रही तकनीकी समस्याएं

यह शवदाह गृह 29 मार्च से ही तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है। पहले भट्टी का क्वाइल जल गया था, जिसे एक निजी मिस्त्री की मदद से कई प्रयासों के बाद दुरुस्त किया गया। मगर 4 मई को फिर तकनीकी खामी सामने आई—इस बार ट्रांसफॉर्मर का क्वाइल खराब पाया गया। तब से शवदाह गृह पूरी तरह से बंद है।

शवदाह गृह के ऑपरेटर लगातार नगर निगम और बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया था।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, जल्द समाधान का भरोसा

निगम योजना शाखा के प्रभारी अधिकारी आदित्य जायसवाल ने कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग को पत्र लिखकर ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के लिए लागत का अनुमान (एस्टीमेट) भी मांगा था।

अब जिलाधिकारी ने स्वयं इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा है,

“समाचार माध्यमों से शवदाह गृह के बंद होने की जानकारी मिली है। इसे प्राथमिकता पर लेते हुए तीन दिनों के भीतर पुनः चालू कराने का निर्देश दिया गया है।”

जनता को मिलेगी राहत

शहर के लिए यह विद्युत शवदाह गृह एकमात्र सुविधा है जहाँ शवों का अंतिम संस्कार आधुनिक और पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से होता है। इसके बंद होने से परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

अब प्रशासनिक आश्वासन से उम्मीद जगी है कि जल्द ही आमजन को फिर से यह सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *