पटना एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल, बिहटा सिविल एनक्लेव का हुआ शिलान्यास; पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

पटना:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन और बिहटा हवाई अड्डा के नये सिविल एनक्लेव का शिलान्यास किया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर नये टर्मिनल भवन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अत्याधुनिक टर्मिनल भवन से न केवल राज्य की हवाई संपर्कता में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन, आर्थिक गतिविधियों और विकास को भी नई गति मिलेगी।

🔹 मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

🔹 राज्य को मिलेगी नई उड़ान

नया टर्मिनल भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इससे पटना एयरपोर्ट की यात्री क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। वहीं बिहटा में सिविल एनक्लेव के निर्माण से राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बिहार की कनेक्टिविटी और विकास की रफ्तार को भी नई दिशा मिलेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में तबादला एक्सप्रेस: शिक्षा, ग्रामीण विकास समेत कई विभागों के 250 से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर

    Share Add as a preferred…

    यात्रियों के लिए राहत: पटना-हावड़ा और गांधिधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन सेवा बढ़ी, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *