बिहार बना पहलकर्ता: महिला खिलाड़ियों के लिए ‘मेंस्ट्रुअल हेल्थ पॉलिसी’ लाने वाला पहला राज्य बनेगा

पटना, 28 मई 2025विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना के इंडोर हॉल में महिला खिलाड़ियों के लिए एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। बिहार ओलंपिक संघ और सामाजिक संस्था ब्लीडिंग ब्लूज के संयुक्त प्रयास तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और जागरूकता पर केंद्रित एक अभूतपूर्व पहल की शुरुआत की।

‘हाइब्रिड फिमेल एथलेट वेलनेस सेंटर’ का निर्माण होगा

सेमिनार में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने घोषणा की कि महिला खिलाड़ियों के समग्र स्वास्थ्य और प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए पटना और राजगीर में ‘हाइब्रिड फिमेल एथलेट वेलनेस सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र खिलाड़ियों के पोषण, स्वास्थ्य और मानसिक सहयोग से जुड़े सभी पहलुओं को समाहित करेगा।

‘मेंस्ट्रुअल हेल्थ पॉलिसी’ की ऐतिहासिक पहल

श्री शंकरण ने यह भी बताया कि बिहार जल्द ही महिला खिलाड़ियों के लिए ‘मेंस्ट्रुअल हेल्थ पॉलिसी’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। इस नीति के तहत महिला खिलाड़ियों को मासिक धर्म के दौरान पेश आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए व्यावहारिक सहायता, मानसिक परामर्श और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विशेषज्ञों और खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी

सेमिनार में प्रमुख वक्ताओं में शामिल थीं:

  • श्रीमती आर. मल्लार विजी – निदेशिका, बिहार पुलिस अकादमी
  • डॉ दिव्या सिंह – अर्जुन पुरस्कार विजेता (बास्केटबॉल)
  • श्रीमती नेहा सिंह – संस्थापक, ब्लीडिंग ब्लूज
  • डॉ रितु राज – स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • डॉ प्रिया – मनोवैज्ञानिक सलाहकार

इन विशेषज्ञों ने मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं, मिथकों, और उससे जुड़े सामाजिक दबावों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यह एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है और इसे लेकर खुले संवाद की आवश्यकता है, जिससे महिलाओं की शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर बनी रहे।

खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव

सेमिनार में कई महिला खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे जागरूकता से उनकी मानसिकता और प्रदर्शन में सुधार आया है। चर्चा में यह भी सामने आया कि अब भी कई महिला खिलाड़ी मासिक धर्म से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करने में संकोच करती हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

समर्थन और सहभागिता

सेमिनार में रग्बी इंडिया के अध्यक्ष श्री राहुल बोस, बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय कुमार, मानद सचिव श्री प्रदीप कुमार और सैकड़ों महिला खिलाड़ी उपस्थित रहीं। सिम्पली स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अदिति मुताटकर और क्रैनबेरी की सह-संस्थापक अदिति डिमरी ने भी ऑनलाइन माध्यम से सेमिनार को संबोधित किया।


बिहार एक नई सोच की दिशा में अग्रसर

बिहार सरकार की यह पहल न केवल महिला खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत है, बल्कि यह एक उदाहरण है कि खेल के क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य और सम्मान को किस प्रकार प्राथमिकता दी जा सकती है।

 

  • Related Posts

    PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, पांच दोस्त गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *