बिहार में खेलों को नई उड़ान: 61 नए आउटडोर स्टेडियम को मिली मंजूरी, खेल अवसंरचना का हो रहा तीव्र विकास

पटना, 28 मई 2025 — बिहार में युवाओं को खेल के क्षेत्र में अधिक अवसर देने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल विभाग लगातार मजबूत अवसंरचना तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में 61 नए प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जिनकी अनुमानित लागत 123 करोड़ रुपये होगी।

खेल विभाग की समीक्षा बैठक में हुई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

आज आयोजित समीक्षा बैठक में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिला एवं विभागीय अधिकारियों के साथ राज्यभर में खेल अवसंरचना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 252 प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है और 122 अन्य स्टेडियम अपने अंतिम चरण में हैं।

पंचायत स्तर पर भी हो रहा खेल मैदानों का विकास

राज्य सरकार द्वारा 4976 पंचायतों में 5733 खेल मैदानों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से अब तक 3134 खेल मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं। इन मैदानों के निर्माण का कार्य ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। इससे राज्य के दूर-दराज इलाकों में भी खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला निर्माण प्रगति पर

खेल विभाग द्वारा 13 जिलों में आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला के निर्माण का कार्य जारी है, जबकि 25 जिलों में ये भवन पहले से ही कार्यशील हैं। इन भवनों में वातानुकूलित बैठक कक्ष, आधुनिक व्यायाम उपकरण, आरओ जल व्यवस्था और जनरेटर सुविधा जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

खेल को मिली सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री की पहल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने खेल आधारभूत संरचना को राज्य की प्राथमिकता में शामिल किया है। सरकार का उद्देश्य है कि पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेल सुविधाएं सुलभ हों और राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिले।

जिलावार पंचायत खेल मैदानों की स्थिति (चयनित सूची):

जिलाखेल मैदानों की संख्या
पूर्वी चंपारण240
मधुबनी198
रोहतास128
बांका123
नवादा132
पूर्णिया118
मुजफ्फरपुर115
गया106
दरभंगा105
पश्चिम चंपारण105
भोजपुर101
गोपालगंज101
सीवान93
अररिया92
कैमूर95
कटिहार80
नालंदा75

खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    सीमाओं को अभेद्य बनाने की दिशा में बड़ा रोडमैप, अमित शाह बोले- स्मार्ट बॉर्डर और मजबूत सुरक्षा ग्रिड से होगी घुसपैठ पर रोक

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: कांवरिया पथ पर हर 2-3 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर, एएलएस और बीएलएस एंबुलेंस रहेंगी तैनात, स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *