समस्तीपुर: रात के सन्नाटे में किसान की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद की आशंका

समस्तीपुर (बिहार): बिहार के समस्तीपुर जिले से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक किसान की उनके घर के दरवाजे पर ही सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना विधापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक किसान की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो शनिवार रात लगभग 12 बजे अपने घर के बाहर सो रहे थे। तभी अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें आंख और नाक के पास दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भूमि विवाद बन सकता है वजह

पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह हत्या भूमि विवाद से जुड़ी लग रही है। घटना की सूचना मिलते ही विधापतिनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद सरकारी अस्पतालों की फायर सेफ्टी पर सवाल, मातृ-शिशु सदन की व्यवस्था जांच के घेरे में

    Share Add as a preferred…

    बेटे की शादी से पहले उजड़ गया परिवार, सिवान में दूल्हे के पिता की गला रेतकर हत्या

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *