सीवान: गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

सीवान (बिहार): बिहार के सीवान जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के आंदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिसमें मां और बेटा जिंदा जल गए। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना आंदर बाजार स्थित एक घर की है। सुबह चाय बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ, जिससे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि महिला और उसका बेटा झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सरिता देवी (38) और उनके 13 वर्षीय पुत्र कमल के रूप में की गई है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुटी है। प्राथमिक जांच में गैस सिलेंडर के रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है। पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।

 

  • ये भी पढ़े..

    विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित बिहार का संकल्प, मंत्री ने कहा- पर्यावरण संरक्षण में जनता की भागीदारी सबसे जरूरी

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली विधानसभा के बाहर लोकतंत्र सेनानियों का सांकेतिक उपवास, 10 हजार से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *