गया जिले में घरेलू विवाद ने ली जान: 10 हजार रुपये के झगड़े में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

गया, बिहार – 23 मई 2025: गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जूरी नावाडीह गांव से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी विनय चंद्रवंशी की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, सुशीला देवी ने हाल ही में अपनी बड़ी बहन को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी पति ने अपने छह वर्षीय बेटे के सामने ही सुशीला की गला दबाकर हत्या कर दी। मासूम बेटे ने ही यह भयावह सच परिजनों को बताया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *