श्रीनगर, 21 मई 2025।जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E2142 की खराब मौसम और ओलावृष्टि के चलते आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 227 यात्री सवार थे।
सूत्रों के अनुसार, पायलट ने मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम को इमरजेंसी की सूचना दी, जिसके बाद विमान को शाम 6:30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।
एयरलाइन ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और एयरक्रू पूर्णतः सुरक्षित हैं। फ्लाइट को फिलहाल AOG (Aircraft on Ground) घोषित कर दिया गया है और तकनीकी जांच जारी है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया।


